रांची शहर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च,दुर्गा पूजा पर लोगों को सुरक्षा का दिया भरोसा

रांची : राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। इसी कड़ी में रविवार को रांची पुलिस ने शहर के मेन रोड समेत कई संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च की अगुवाई रांची के एस एसपी राकेश रंजन ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। पुलिस के जवानों ने मेन रोड, करबला चौक,हिंदपीढ़ी, अपर बाजार, लालपुर, हिंदपीढ़ी, सुजाता चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, कोकर और अन्य संवेदनशील वाले इलाकों में मार्च किया।
रांची के एसएसपी ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पंडालों और बाजारों में पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अफवाह को रोका जा सके। फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भरोसा दिलाना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना है।
इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से भी अपील की कि पूजा के समय वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाई गई है और ड्रोन से भीड़भाड़ वाले इलाकों की मॉनिटरिंग की जा रही है।
फ्लैग मार्च के दौरान आम लोग भी सड़क किनारे खड़े होकर पुलिस की तैयारियों को देखते रहे। पुलिस प्रशासन की इस पहल का रांची के लोगों स्वागत कदम बताया ।साथ कहा कि इस तरह की तैयारी से लोगों में सुरक्षा की भावना और बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *