अवैध हथियार की खरीद- बिक्री करते दो युवक को पुलिस ने दबोचा

रांची : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी मंदिर के पास अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी विस्तृत जानकारी दी है।एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़ी मंदिर के पास कुछ लोग हथियार की खरीद बिक्री करने आने वाले हैं।

उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा पहाडी मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में दो व्यक्ति को पकड़ा गया। पकडांये गये व्यक्ति का नाम पूछने पर अपना अपना नाम क्रमशः 1.अनिल गाड़ी, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व0 सोमरा गाड़ी, सा०- कोंगे जयपुर, थाना कांके जिला राँची एवं 2. आकाश मिर्धा, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता राजेश मिर्धा, सा०- कोंगे जयपुर, थाना कांके जिला राँची बतलाये। पकड़ाये गये व्यक्ति अनिल गाड़ी एवं आकाश मिर्धा का विधिवत जमा तलाशी लिया। तलाशी के क्रम मे पकडाये गये व्यक्ति अनिल गाड़ी के पास से (1) लोहा का बना एक पिस्टल जिस पर Made In USA लिखा हुआ जिसका मैगजीन चेक करने पर एक मिसफायर गोली मिला (2) लोहे का एक देशी कट्टा जिसके बट पर लकड़ी लगा हुआ एव उसके उपर तार लपेटा हुआ है (3) रेडमी कंपनी का स्मार्टफोन (4) एक काला रंग का रेडमी कंपनी का स्मार्टफोन (5) पैसा नगद 7200/- रुपया मात्र (6) एक पल्सर गाड़ी JH01ET1693 अकिंत है (7) 04 जिन्दा गोली जिसके पैन्दे पर KF 7.65 लिखा हुआ है, बरामद किया गया है तथा पकडाये गये अभियुक्त आकाश मिर्धा का तलाशी लेने पर उनके पास से (1) एक लोहा का बना पिस्टल बरामद किया गया जिसके उपरांत विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। पकड़ाये गये उक्त दोनों व्यक्ति अनिल गाड़ी एवं आकाश मिर्धा से अवैध हथियार के बारे में पूछताछ करने पर दोनो के द्वारा बताया गया कि करीव 34 वर्ष पूर्व आकाश कुमार वर्मा उर्फ बालकटी पिता दीपक वर्मा सा शास्त्री चौक मधुकम थाना सुखदेवनगर जिला राँची एवं संदीप कुमार प्रसाद उर्फ धाबूस पिता सहदेव प्रसाद सा गंगानगर मधुकम, थाना सुखदेवनगर जिला राँची से खरीदने की बात स्वीकार किये। आगे इनके द्वारा बताया गया कि दोनों कांके क्षेत्र में जमीन का कारोबार करते है। इसलिये ये दोनों हथियार और 30 गोली का व्यवस्था करने के लिए पहाडी मंदिर के पास पहुँचे थे। तत्पश्चात 1.अनिल गाड़ी, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व० सोमरा गाड़ी, सा०- कोंगे जयपुर, थाना कांके जिला राँची एवं 2. आकाश मिर्धा, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता राजेश मिर्धा, सा०- कोंगे जयपुर, थाना कांके जिला राँची को गिरफ्तार किया गया है। इस सदर्भ मे कांड के प्राथमिकी अभियुक्त 1. अनिल गाड़ी, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व० सोमरा गाड़ी, सा०- कोंगे जयपुर, थाना कांके जिला राँची एवं 2. आकाश मिर्धा, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता राजेश मिर्धा, सा०- कोंगे जयपुर, थाना कांके जिला राँची 3. आकाश कुमार वर्मा उर्फ बालकटी पिता दीपक वर्मा सा शास्त्री चौक मधुकम थाना सुखदेवनगर जिला राँची एवं 4. संदीप कुमार प्रसाद उर्फ धाबूस पिता सहदेव प्रसाद सा गंगानगर मधुकम, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के विरुद्ध सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-298/25, दिनांक-07.06.2025, धारा- 25 (1-B)a/25 (1-B)e/25 (6)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *