पुलिस प्रशासन ने अशोक पांडे हत्याकांड का किया उद्भेदन, दो सदस्य गिरफ्तार

पतरातू :एक जटिल हत्या काण्ड का उदभेदन होने से क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों का बड़ा विश्वास
विगत 8 जनवरी 2022 को पतरातू निवासी अशोक पांडे की हत्या के आरोप में पतरातू पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पांडे गिरोह के सदस्य विकास कुमार पांडे उर्फ विक्की पांडे पिता राजेश पांडे तथा प्रकाश चंद्र पोद्दार पिता निर्मल चंद्र पोद्दार को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए कही कि दोनों अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार करते हुए अपने अन्य साथियों के नाम बताए। कांड में मृतक अशोक पांडे पर गिरोह के नाम पर अवैध वसूली तथा गिरोह की सूचना पुलिस को देने का आरोप था। उक्त अभियुक्त के पास से एक रिवाल्वर तथा 380 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। अभियुक्तों के खिलाफ पतरातू कांड संख्या 9/22 दिनांक 8/3/22 धारा 302/34 भादवी एवं 27 आर्म्स एक्ट अंकित किया गया था। वही रामगढ़ थाना में अलग से कांड संख्या 79/22 दिनांक 26/3/22 धारा 25(1 बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। छापेमारी अभियान में पतरातू इंस्पेक्टर लीलेश्वर महतो, अजीत भारती भुरकुंडा थाना प्रभारी, शशि प्रकाश पतरातू थाना प्रभारी, राजदीप बासल थाना प्रभारी, सोनू कुमार भदानी नगर थाना प्रभारी, के साथ सोनू कुमार साहू, अफजल अंसारी पुअनि पतरातू, मयंक प्रसाद, श्याम नंदन सिंह पुअनि भुरकुंडा, संबंधित थाना ओपी में प्रतिनियुक्त सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *