चाईबासा में गरजे पीएम मोदी,कहा-कांग्रेस और जेएमएम में भ्रष्टाचार की रेस

चाईबासा: दो दिवसीय झारखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चाईबासा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जेएमएम,कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला है। सिंहभूम सीट से गीता कोड़ा और खूंटी से अर्जुन मुंडा के पक्ष में वोट मांगा।
पीएम ने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा की लूट में जेएमएम,कांग्रेस और राजद शामिल है।
राज्य के जल,जंगल और जमीन को लूटा। यहां तक की सेना की जमीन को भी लूटने से नहीं छोड़ा। आदिवासियों की जमीनें लूटने के बाद सेना की जमीन पर भी आंख गड़ा कर रखी है। इंडी गठबंधन ने झारखंड के मान सम्मान को चोट पहुंचाई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम में बहुत बड़ी रेस चल रही है। भ्रष्टाचार करने की रेस चल रही है। कांग्रेस नेता के घर से लूट का पैसा निकाल रहा है। अवैध कमाई गिनते गिनते मशीन भी हाफने लगी।
यह पैसा झारखंड की जनता का है।
वहीं पीएम मोदी ने अपने दस साल के कार्यों को गिनाया। केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का बखान किया।मोदी ने कहा कि हमने बाबा साहेब की जयंती पर आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की और वो भी झारखंड की भूमि से की। आज गरीबों को 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है। मुद्रा योजना की शुरुआत हमने झारखंड के दुमका से की। इसी तरह मोदी की गारंटी की गाड़ी भी हमने झारखंड के खूंटी से शुरू की। इसलिए तो मैं कहता हूं- झारखंड और भाजपा का दिल का नाता है। आज झारखंड… हर कोने में विश्वास के साथ, उमंग के साथ, उत्साह के साथ… एक ही बात कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार।सिंहभूम और झारंखंड की धरती… आदिवासी क्रांतिकारियों की धरती है, लेकिन कांग्रेस ने आदिवासियों के बलिदान को कभी सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस आजादी का पूरा श्रेय केवल एक परिवार को देना चाहती है, लेकिन ये भाजपा है, जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को एक और पहचान दी- इस दिन को हमने जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की है। हम देशभर में जनजातीय गौरव के लिए जनजातीय म्यूजियम बना रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं है। वो जनजातीय समाज के लोगों को आगे बढ़ने देना नहीं चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने एक आदिवासी महिला (श्रीमती द्रौपदी मुर्मू) को भारत के राष्ट्रपति बनाने का घोर विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *