बारामती में विमान हादसा,महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार सहित छह लोगों की मौत

दिल्ली: महाराष्ट्र के बारामती के आसपास एनसीपी नेता अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में सवार छह लोगों की मौत की खबर आ रही है। विमान में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार भी सवार थे।बताया जा रहा है कि लैंडिंग की कोशिश करते समय प्लेन क्रैश हो गया।वह किसी कार्यक्रम के लिए यहां पहुंच रहे थे।अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है।
मौके से सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान में आग लगी है. तेज धुआं उठ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अजित पवार का विमान कहीं खेत में क्रैश हुआ है. पूरा विमान जलकर राख हो चुका है।वीडियो में क्रैश साइट्स की तस्वीर में विमान के चीथरे उड़ गए हैं. कहा जा रहा है कि डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती किसी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, जब रास्ते में यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *