लोगों को नहीं मिल रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ…

रांची: सरकार के द्वारा गरीबों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। यह बीते मार्च महीने से बंद है। इसके लिए लोग परेशान होकर निवर्तमान पार्षद के घर के चक्कर लगा रहे हैं। लोगों ने कहा कि वार्ड पार्षद आंचल कार्यलय जाने बोल देते हैं और अंचल कार्यालय में इस योजना मद में पैसा नहीं है।
रांची नगर निगम के निवर्तमान पार्षद अरुण कुमार झा ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभुकों को मार्च महीने से नहीं मिल रहा है। लाभुक मेरे पास आते हैं। जबकि आंचल कार्यलय में इन लोगों की बातों को कोई सुनने वाला नहीं है। राज्य सरकार को इस पर जल्द ही निराकरण निकलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *