डीसी की अध्यक्षता में हुई पीसी एंड पीएनडीटी और क्लिनिकल एस्टैब्लिसमेंट की बैठक  

खूँटी: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पीसी एंड पीएनडीटी तथा क्लिनिकल एस्टैब्लिसमेंट से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा के पश्चात संबंधित अधिारियों को दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला अंतर्गत सभी अल्ट्रा साउण्ड क्लिीनिकों का सख्ती से निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

निर्देशित किया गया कि लिंग निर्धारण करने वाले क्लिीनिक पर पीसी एंड पीएनडीटी प्रावधान के तहत कार्रवाई किया जाए। निबंधित अल्ट्रा साउण्ड क्लिनिक तथा नवीकरण हेतु क्लिीनिक पर चर्चा के दरम्यान उपायुक्त द्वारा उक्त क्लिनिकों का पुनः टीम का गठन कर नियमित रूप से पूरी टीम के साथ जाँच करने का निर्देश दिया गया। साथ हीं बिना निबंधन के संचालित क्लीनिक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को सील करने का भी निर्देश दिया गया।

क्लिनिकल एस्टैब्लिसमेंट की बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि कोई भी नए आवेदन प्राप्त नही हुए है। बैठक में कश्यप डियोगनास्टिक सेंटर के स्थान परिवर्तन को मंजूरी दी गई। वहीं अवैध तरीके के जिले में होने वाले एबॉर्शन पर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने इसकी गभीरता से जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *