पवित्रम गो सेवा परिवार ने पवित्रम स्वदेशी प्रचार केंद्र का किया शुभारंभ

रांची: पवित्रम गो सेवा परिवार झारखंड द्वारा पवित्रम स्वदेशी प्रचार- प्रसार अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत सरायढेला धनबाद के शांति निकेतन कॉलोनी भारत होमियो हाॅल में पवित्रम स्वदेशी केंद्र शुरू किया गया। इस अवसर पर पवित्रम गो सेवा परिवार झारखंड के प्रांतीय संयोजक अजय कुमार भरतिया ने कहा कि पवित्रम पिछले कई वर्षों से जैविक खेती का गांव गांव में निःशुल्क प्रशिक्षण , गो उत्पाद का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसके माध्यम से जन- जन तक बहुत ही अच्छे मूल्यों पर समाज तक सीधे किसानों के घर से गो आधारित खेती से उपजाए हुए अन्न, ओर्गेनिक मिलेट्स, मिट्टी के बर्तन, हाथ से बिलौया देशी गो का घी , कोल्हू से निकाला गया तेल , सल्फर फ्री चीनी , ओर्गेनिक गन्ने से घर का बना गुड़,गोबर से बनी बिना केमिकल वाली धूप, गोबर निर्मित दीपक , मूर्तियां, पंच गव्य से बनी औषधियां , शैंपू, गोमूत्र अर्क इत्यादि अनेकों स्वदेशी वस्तुएं पहुंचाने के लिए प्रयास किया जायेगा। इस अभियान से जुड़ कर हम सभी जन जन को निरोगी बनाने के, गो हत्या को रोकने,पर्यावरण रक्षा के कार्य में सहयोग कर सकते हैं। यह झारखंड में पहला आर्गेनिक केंद्र खोला गया है।
पवित्रम गौ सेवा परिवार के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस तरह के केन्द्र रांची सहित अन्य शहरों में भी खोलने की योजना है। हमारी सहभागिता से वनवासी भाई-बहनों, ग्रामीणों, दिव्यांगजनो, एवं गोशालाओं को संबल प्राप्त होगा। हम सब इस अभियान में जुड़ कर झारखंड को रोग मुक्त बनाए। गांव के लोगो को गांव में रोजगार प्रदान करें एवं ग्रामीण उत्पादों को शहर तक पहुंचाएं। गांव और शहर को आपस में जोड़े,गांवों से हो रहे पलायन को रोकने में सहभागी बने। पर्यावरण की रक्षा में आगे आएं। गो माता की स्वत: रक्षा होने लगेगी। कार्यक्रम मे- संजय भरतिया, बाबा भूतनाथ, डा. एन एम दास, भवानी बंद्योपाध्याय, श्रवण अग्रवाल,रमा सिन्हा, रविशंकर अग्रवाल,आर बी गोयल,आलोक डोकानिया,सीमा अग्रवाल,विनोद अग्रवाल,धनेश मिश्र,राजेश बर्नवाल,संदीप आर्य,सौरभ यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *