चितरपुर आजसू कार्यालय में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस

रजरप्पा :चितरपुर प्रखंड के आजसू प्रधान कार्यालय में बुधवार को आजसू पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारिणी अध्यक्ष भानु प्रकाश महतो व संचालन दसरथ कुमार ने किया।इस दौरान केंद्रीय सचिव रफीक अनवर एवं वरिष्ठ नेता अमृत लाल मुंडा सहित कई आजसू कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा, सिध्दों-कान्हो, शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन वीर शहीदो और स्वतंत्रता सेनानियो के नक्शे कदम पर चलने का संकल्प लिया गया।इस दौरान वरिष्ठ नेता अमृत लाल मुंडा ने कहा की आजसू आंदोलन की उपज है आजसू पार्टी में सभी लोगों को मान सम्मान मिलता है आजसु जात नहीं जमात की पार्टी है आजसू पार्टी ही आंदोलन कर लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाने का काम करती है।गरीब दुखियो का साथी है आजसू ।मौके पर आजसू छात्र संघ के जिला सचिव सुबीन तिवारी,हकीम अंसारी,अशोक राम बेदिया,महिला प्रखंड अध्यक्ष टुशील देवी,रजनी राज लक्ष्मी,राजेन्द्र सोनी,दिनेश चौधरी, उपेंद्र चौधरी,प्रयाग मांझी,करन सिंह,महेंद्र मुर्मू,प्रदीप महतो,गुलाब चौधरी, कृष्णा कुमार,जुगल कुमार महतो,बिजेंद्र मरांडी,मंगल हांसदा,लखन कुमार,राकेश मुर्मू,खिरोधर महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *