निवर्तमान डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने निगम के प्रशासक को ज्ञापन सौंपा

रांची: निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने शुक्रवार रांची नगर निगम के प्रशासक से मुलाकात की और शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने पिछले 15 वर्षों में नगर निगम में हुए सुधारों की सराहना की, लेकिन वर्तमान में जनता को हो रही कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।
श्री विजयवर्गीय ने कहा कि निगम प्रतिनिधि विहीन हो जाने के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य रुके हुए हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और साफ-सफाई की लचर व्यवस्था शहर पर एक दाग का रूप ले चुकी है।
उन्होंने मांगों का ज्ञापन सौंपा:

  1. कचरा प्रबंधन: शहर में कचरे के अंबार के बावजूद, सॉलिड वेस्ट यूजर चार्जेस से लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के समक्ष संशोधन की मांग रखी गई थी, जिसमे आवासीय और व्यावसायिक दुकानों का 50 रुपया तय किया गया अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। इससे आम निवासियों और व्यवसायियों पर मानसिक प्रताड़ना बढ़ रही है।

2.बिल्डिंग बायलॉज संशोधन**: बने हुए मकानों को जैसा है वैसा स्वीकृत करने की मांग पिछले 6 वर्षों से लंबित है। इस संशोधन से रांची शहर में लगभग 2 लाख आवासों को नियमित करने का लाभ मिल सकता है।

3.अपर बाजार मंडी : मंडी की कई तकनीकी समस्याओं और नियम-कानून के कारण व्यापारी परेशान हैं। इस समस्या का समाधान शीघ्र करने की आवश्यकता है।

  1. सड़क और नाली व्यवस्था**:
    • एकरा मस्जिद से अल्बर्ट एक्का चौक (ढेली मार्केट होते हुए)।
    • डंगरा टोली से सर्जना, कांटा टोली और सर्कुलर रोड की नालियों को जोड़ने की आवश्यकता है।
    • अपर बाजार सेवा सदन पथ, बड़ा तालाब पथ, औघड़ बाबा आश्रम तक की नाली का पुनः निर्माण।
    • कोकर से अल्बर्ट एक्का चौक में डिवाइडर लगाकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाना और नाली निर्माण।
  2. लॉज और बैंक्वेट हॉल रजिस्ट्रेशन**: रजिस्ट्रेशन को सरल करना और नक्शे के प्रावधानों को 2012 के पूर्व के नियमों पर लागू करना।

6.डिस्टीलरी तालाब**: तालाब के सुख जाने के कारण विवेकानंद पार्क का निर्माण कार्य 2 वर्षों से बंद है। इसे शीघ्र पूरा करने और संवेदक पर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है।साथ ही नए तालाब बनने की आवश्यकता है जिससे जल संरक्षण किया जा सकेगा जिसकी बहुत ज़्यादा आवश्यकता है।

  1. जोड़ा तालाब का सुंदरीकरण**: पिछले 7 वर्षों से लंबित इस कार्य को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता है।

श्री विजयवर्गीय ने सरकार और नगर निगम से अनुरोध किया कि प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में जानता दरबार बैठक होनी चाहिए, ताकि आम जनता अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी बातों का संज्ञान लिया जाएगा और जनमानस के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।
रांची शहर की समस्याओं और उनके समाधान की मांग को उजागर किया गया है, जिससे जनता को राहत मिल सके और शहर का समुचित विकास हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *