औरंगाबाद में अपराधियों का तांडव, एयरटेल कर्मी की गोली मार की हत्या
औरंगाबाद। बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। जिले के यारी गांव के बधार में स्कार्पियो पर सवार अपराधियों ने एयरटेल कर्मी प्रवीण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने प्रवीण के सिर में दो गोली मारी है। प्रवीण शेरघाटी से बाइक से देव की ओर जा रहा था कि रास्ते में अपराधियों ने पीछा कर बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर होने के बाद प्रवीण बाइक से गिर गया। गिरने के बाद अपराधियों ने गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। मृतक गया जिले के कोच थाना मुख्यालय का निवासी था। मोबाइल टावर एवं वाहनों मे डीजल सप्लाई करने का काम करता था।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)