फर्टिलाइजर की गुणवत्ता जांच हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
गणादेश ,रांची : जिला कृषि विभाग के द्वारा फर्टिलाइजर की गुणवत्ता जांच हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रांची के कांके स्थित कृषि भवन में हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को होगा। मंगलवार को प्रशिक्षण में फर्टिलाइजर की तकनीकी जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है। इसमे सभी जिले के कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और तकनीकी अधिकारी उपस्थित हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक आरएफसीएल कल्याणी से आए डॉक्टर रवींद्र यादव और अन्य प्रशिक्षकों ने बारीकी से फर्टिलाइजर की गुणवत्ता जांच के बारे में बताया। वहीं प्रशिक्षक डॉक्टर रवींद्र यादव ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा समय समय पर नियमों में बदलाव किये जाते हैं। इसके लिए समय समय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में यह पहला विजिट है। इसमें फर्टिलाइजर विभाग के द्वारा कौन कौन से नए नियम लाए गए हैं। फर्टिलाइजर की संपलिंग कैसे करनी है। कैसे डीलर के पास लेना है,कितने दिनों के पास टेस्टिंग के लिए भेज देना है, ऐसी कई जानकारियां इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे दिया गया है। गुणवत्ता की जांच के लिए यह पूरे देश में चलाया जा रहा है। इससे देश के किसानों को लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण में सिर्फ कृषि विभाग के अधिकारी ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद देना है।
वहीं रांची आत्मा के परियोजना उप निदेशक एसके झा ने कहा कि इसमें 50 फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन कृषि निदेशक ,समिति के निदेशक और जिला कृषि पदाधिकारी रमाशंकर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के बाद फर्टिलाइजर संपलिंग में काफी सुविधा मिलेगी। फर्टिलाइजर इंस्पेक्टरों को इसमें जानकारी दी गई है।