सेवा पखवाड़ा के दशवें दिन कैफेटेरिया में भाजपा महिला मोर्चा ने स्टॉल लगाकर परोसा बिभिन्न प्रकार के व्यंजन

हज़ारीबाग़ :सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेणुका साहु के कुशल नेतृत्व में महिलाओं ने शहर स्थित कैफेटेरिया परिसर में विभिन्न प्रदेशो के मशहूर स्वादिष्ट
व्यंजनों का स्टॉल लगाकर उपस्थित लोगों को चखने के लिए विवश कर दिया। उपस्थित लोगों ने झारखंड के स्वादिष्ट लोकल व्यंजन धुसका बर्रा, पुवा,कचरी,आलू चौप,दुधौरी, वही बिहार का मशहूर लिट्टी चोखा सहित अन्य व्यंजनों का खूब चखकर लुफ्त उठाया। इस प्रकार स्टॉल में मौजूद महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, मद्रास,उडीसा तथा गुजरात में बिकने वाले व्यंजनों की खूब बिक्री हुई।
इस मौके पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत विविधता में एकता को परिभाषित करने की सोच को लेकर चलनेवाली पार्टी भाजपा के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के रूप में मनाई जानेवाले पखवाड़ा दिवस के तहत 26 सितम्बर को यह यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसको सांसद जयंत सिन्हा ने विधवत शुभारंभ फिता काटकर तथा सभी व्यंजनों को चखकर किया।
इस मौके पर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रेणुका साहू ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की यही तो खासियत है कि विभिन्न भाषा, खानपान व रहन सहन होने के बावजूद भी कुट कुट कर देश प्रेम भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन को हम लोग सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में समाज मे वीभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को एकजुट रहकर व देश सेवा की भावना को परिलक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका साहू ने कहा कि सोमवार को हमारी बहनो ने खुद घर पर बनाकर बिभिन्न प्रदेशो के स्वादिष्ट व्यंजनों को हज़ारीबाग़ वालो के बीच परोसा यह गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के करने से आपसी प्रेम के साथ विविधता में एकता वाली फिलिंग उत्पन्न होती है।
अंत मे जिलाध्यक्ष रेणुका साहू ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करनेवाले भाजपाई भाइयो के प्रति आभार प्रगट करते हुए धन्यवाद भी दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव,महापौर रोशनी तिर्की,सुरेंद्र सिन्हा,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, अभिमन्यु प्रसाद,बिनोद झुनझुनवाला,सुदेश चन्द्रवंशी,राजेश गुप्ता,सुनील मेहता,विवेकानंद सिंह,मूलचंद साहू,रौशन कुमार,महेंद्र राम बिहारी, तनवीर अहमद, नगर अध्यक्ष विवेक बरियार,जीतन राम,सुमन सिन्हा,भारती सिंह,मोनालिशा लकड़ा,लीलावती देवी,ज्योत्सना देवी,मीरा मेहता,इंदु गुप्ता,पूनम कसेरा,रिंकी विश्वकर्मा,नमिता कुमारी,संध्या गुप्ता, दिलीप प्रसाद साव समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *