झामुमो कार्यालय में हूल दिवस पर सिद्धू कान्हू की फोटो पर माल्यार्पण कर नमन किया गया

खूंटी हूल दिवस पर शुक्रवार को जिला झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व
सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि अंग्रजों के खिलाफ अमर शहीद सिद्धू कान्हू ने लड़ाई लड़ा और देश को आजादी दिलाई। आज उन शहीदों को नमन करने का दिन है। साथ ही उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। कार्यक्रम में मुख्य रूप पार्टी के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद , केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी,मगन मंजित तिड़ू ,पूर्व प्रत्याशी सुशील पहान ,हेमंत तोपनो जी,उषा धान ,मोजिर अंसारी, बिरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंकर सिंह मुण्डा, पूर्व सचिव महेंद्र सिंह मुण्डा, कर्रा प्रखंड अध्यक्ष शेख फिरोज, विजय संगा, रंजीत मिश्रा, नन्दराम मुण्डा मोहम्मद असलम, इन्द्रा शाका ,काका आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *