संविधान दिवस पर जिला जज ने सभी अधिवक्ता और पीएलवी के साथ पढ़ा संविधान की उद्देशिका

खूंटी: संविधान दिवस पर शनिवार को न्यायालय परिसर में जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ने सभी अधिवक्ता और पी एल वी के साथ संविधान की उद्देशिका को पढ़ा। इसके अलावा
खूंटी जिले के सभी पंचायतों में स्थित विधिक सहायता केंद्र में वहां के अधिवक्ता एवं पीएलबी के द्वारा ग्रामीण जनता के साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया एवं संविधान दिवस के बारे में ग्रामीणों को पीएलबी द्वारा जानकारी प्रदान की गई । डालसा खूंटी द्वारा संचालित सभी 22 विद्यालय में संचालित कानून साक्षरता क्लबों में वहां प्रतिनियुक्त अधिवक्ता एवं पीएलबी विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। संविधान के मूल्यों के बारे में बताया गया ।इस अवसर पर एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में एक विशाल संविधान के मूल्य पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें करीब 11 सौ बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को संबोधित करते हुए लालसा के सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि हम सभी को अपने देश एवं संविधान पर गर्व करना चाहिए। आज हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा एवं सफल लोकतांत्रिक देश है। भारत एक विविधता एवं बहुलता वाला देश है। इसमें हर एक जाति धर्म पंथ एवं अन्य संप्रदाय के लोग भाईचारे के साथ रहते और सब को सम्मान हक है। हमसब का दायित्व है कि इसकी एकता और अखंडता को कभी भी बिखेरने न दे। यह भी कहा गया है कि संविधान ही है जो हमें आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए भौगोलिक कर्तव्य में हमारी जिम्मेदारियों भी याद दिलाती है। साथ 2015 में भारत सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *