22को प्रियंका गांधी रांची में,तैयारी को लेकर खिजरी विधायक ने सभा स्थल का लिया जायजा

रांची: रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में 22 को लोवाडीह स्थित हाईटेंशन मैदान में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने सभा स्थल का निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि प्रियंका गांधी के रांची में जनसभा करने से यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही जानता पूरी तरफ से कांग्रेस के पक्ष में आ जाएगी। जनसभा में प्रियंका गांधी
कांग्रेस के मेनिफेस्टो को जनता के बीच रखेंगी। यह जनसभा ऐतिहासिक होने वाली है। कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में माहौल पूरी तरह से बन गया है। प्रियंका गांधी के जनसभा होने से कांग्रेस के लिए बहुत अच्छा होगा और एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ की पराजय होगी।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि भाजपा एक ही रिकॉर्ड को बार बार बजा रही है,इसमें कुछ नया नहीं है। जनता घिसे पीटे रिकॉर्ड को सुन कर ऊब चुकी है। भाजपा महंगाई,बेरोजगारी,मणिपुर की घटना पर कुछ नहीं बोल रही है। देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बीजेपी से सभी वर्ग परेशान है और इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में भी तीन सीटों पर हुए मतदान पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी।
विधायक ने कहा अमित शाह का रोड शो भाजपा गली गली में करवा दे रही है। देश के गृह मंत्री के प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया जा रहा है। भाजपा राजनीति में बहुत नीचे गिर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *