TRENDING NOW

प्रेक्षकों ने अभियार्थियों संग की बैठक, आदर्श आचार संहिता व व्यय नियमों की दी जानकारी

खूंटी: नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभागार में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा खूँटी नगर पंचायत के लिए नियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षक श्रीमती रश्मि लकड़ा एवं व्यय प्रेक्षक श्री श्रवण कुमार प्रजापति द्वारा सभी निर्वाची पदाधिकारी की उपस्थिति में अध्यक्ष पद के अभियार्थियों एवं सभी वार्डों के वार्ड पार्षद अभियार्थियों के साथ बैठक की गई।
बैठक के दौरान सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक द्वारा सभी अभियार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता तथा निर्वाचन से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रेक्षक ने बताया कि निर्वाचन प्रतीक आवंटित होने के पश्चात ही क्षेत्र में चुनाव प्रचार की अनुमति होगी। साथ ही चुनाव प्रचार-प्रसार में व्यय सीमा की जानकारी देते हुए बताया गया कि वार्ड पार्षद के लिए अधिकतम 1 लाख रुपये तथा अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम 5 लाख रुपये खर्च की सीमा निर्धारित है।

प्रेक्षकों द्वारा अभियार्थियों को किए गए चुनावी खर्च का संपूर्ण ब्यौरा संधारित करने, वाहनों की अनुमति, इलेक्शन एजेंट की नियुक्ति, निर्वाचन के लिए खोले गए बैंक खाते से ही सभी खर्च किए जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। व्यय प्रेक्षक ने सभी अभियार्थियों को दिनांक 13, 17 एवं 21 फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक डीआरडीए स्थित कार्यालय में अनिवार्य रूप से लेखा जांच कराने को कहा गया। साथ ही कहा गया कि मतगणना के पश्चात भी लेखा जांच कराना अनिवार्य होगा।
इसके अतिरिक्त निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए दूरभाष संख्या 06528-295205 पर संपर्क करने अथवा प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से 4 बजे के बीच परिसदन, खूंटी में आकर सीधे प्रेक्षक से मिलने की जानकारी दी गई। इस क्रम में सामान्य प्रेक्षक श्रीमती रश्मि लकड़ा का दूरभाष संख्या 9835708629 एवं व्यय प्रेक्षक श्री श्रवण कुमार प्रजापति का दूरभाष संख्या 8709001996 साझा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *