नगर निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण मिलना चाहिए: संजय प्रसाद यादव

रांची: नगर निकाय चुनाव में ओबोसी को आरक्षण देने की मांग राष्ट्रीय जनता दल ने भी किया है। पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल समाज के सभी वर्गों का सम्मान करती है और उसके हक और अधिकारी की लड़ाई में आगे रही है। नगर निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण मिलना चाहिए। इसके लिए राजद का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करेगा।


वहीं भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अपने शासनकाल में पिछड़ों को आरक्षण क्यों नहीं दिला पाईं। हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। सरकार सभी वर्गों का ख्याल कर रही है। विकास कार्यों को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार में विकास कार्यों को देखकर भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। सत्ता हाथ से जाने पर भाजपा बौखला गई है। इसलिए हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम कर रही है। ईडी और सीबीआई का उपयोग अपने स्वार्थ के लिए कर रही है। चुनी हुई सरकार को हमेशा गिराने की साजिश करती है।वहीं साहेबगंज की घटना पर कहा कि जल मार्ग केंद्र के अधीन होता है। यदि कोई गलत काम होता है तो उसमे केंद्र सरकार जिम्मेवार है।
राजद संगठन पर कहा कि पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो गया है। लालू प्रसाद यादव फिर से अध्यक्ष बन गए हैं। उनका मार्गदर्शन पार्टी को मिल रहा है। उनके मार्गदर्शन पर पार्टी आगे बढ़ रही है।
श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चल रहा है। बहुत जल्द प्रदेश की सभी प्रकोष्ठ और कमेटी का गठन हो जायेगा। पार्टी का जनाधार सभी विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों में है। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा सिमट कर रह जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *