कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है
रांची। झारखंड एटीएस की टीम मयंक सिंह को लेकर रांची पहुंच, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मयंक सिंह पर झारखंड, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कई मामले दर्ज है। मयंक सिंह लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू का करीबी माना जाता है उसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों में कुल 48 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी, धमकी और फायरिंग जैसे आरोप शामिल हैं। अक्टूबर 2024 में अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था और तब से वह बाकू की जेल में कैद था – झारखंड एटीएस की टीम ने इंटरपोल और भारत सरकार की मदद से मयंक सिंह का प्रत्यर्पण करवाया है।
- मयंक सिंह को रांची कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- एटीएस के अधिकारी मयंक सिंह से पूछताछ करेंगे और उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच करेंगे।



