2024 में मोदी को हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता : वसुंधराराजे

दुमका, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्षों में हुए कामों को लोगों तक पहुंचाएं और बताएं कि मोदी है तो मुश्किल नहीं और कांग्रेस है तो मुमकिन नहीं। वे गुरुवार को दुमका लोकसभा क्षेत्र के कैरावनी कस्बे में भाजपा के महा जनसम्पर्क अभियान में बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की है। पहले अखबारों में बम ब्लास्ट की हेडलाइन से मन आहत होता था।आज शांति और समृद्धि की खबरें मन खुश होता है। आज बड़े-बड़े देश मोदी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। मोदी की सोच है कि रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनो। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का लगातार 22 वर्ष का कार्यकाल इतिहास में गौरवपूर्ण उपलब्धि है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू हुआ। कोरोना के खतरे को भांपते हुए देशव्यापी लॉकडाउन लगाया। देश में ही नहीं भारत निर्मित वैक्सीन दुनिया में पहुंचाई।

मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को जोड़ा। मोदी देश में गेम चेंजर बने। इसलिए अब 2024 में उनको हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता। झारखंड में तीन लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं। हां, मुख्यमंत्री को जरूर रोजगार मिल गया है। उनके पास खदानें हैं। दलालों ने भ्रष्ट अफसरों-कर्मचारियों से सांठगांठ कर सेना की जमीन तक बेच डाली।

उन्होंने कहा कि झारखंड में चोरी, डकैती, हत्या, अपराध आम बात हो गई है। महिलाएं ही नहीं, छोटी बच्चियां भी इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। राज्य में नक्सली लगातार संगठित हो रहे हैं। कोयला, बालू, लौह अयस्क, पत्थर समेत खनिज सरकार के लोग लूटने में लगे हैं। झारखंड की यह सरकार जन हितैषी नहीं, स्वयं हितैषी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *