भाजपा झारखंड में कितने भी यात्रा निकाल ले,यहां की जनता इनका अंतिम यात्रा दिसंबर में निकलेगी : सुप्रियो भट्टाचार्य
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा कितने भी यात्रा निकाल ले,यहां की जनता इनका अंतिम यात्रा दिसंबर में निकलेगी। वे गुरुवार को झामुमो कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में जब भी चुनाव होगा उनका अंतिम यात्रा तय है ।
उन्होंने कहा कि जनता बैठी है, इंतजार कर रही है,जब दिसंबर का समय आएगा, राज्य में पुनह रायसुमारी होगी, हमलोग पुआल के साथ- साथ कच्चा बांस, नारियल का रस्सी, धुवन सब कुछ तैयार कर बैठे हैं।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा के राजनीतिक मंसूबों का पहला कील जमशेदपुर में15 को ठोका जाएगा। अंतिम कील 21 को भोगनाडीह में ठोका जाएगा।
उन्होंने कहा कि अखबार ओर मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर या रहे हैं। उसके बाद 19-20 को महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का कार्यक्रम है। उसके अंतिम में 21 को देश के गृह मंत्री अमित शाह संथाल आएंगे।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि इन तीनों हस्तियों का झारखंड में उस समय कार्यक्रम हो रहा है जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने ओर लाभुकों को उसका हक देने जिले जिले भ्रमण पर निकले हैं। उनके कार्यक्रम को दबाने के लिए भाजपा ने यह योजना तैयार किया है।
प्रधानमंत्री झारखंड आ रहे हैं यह खुशी कि बात है। लेकिन झारखंड का करोड़ों रुपये जो केंद्र सरकार को देना हैं,पीएम कार्यक्रम में क्या इसकी घोषणा करेंगे। इसके अलावा पूर्व सीएम चंपाई सोरेन सरना धर्म कोड लागू कराने की बात सभी मंचों पर किया करते थे तो क्या पीएम के मंच पर सरना धर्म कोड पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति महोदया का इस पर मुहर लगेगा। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह जाति जनगणना के साथ साथ सरना धर्म कोड की भी गणना कराएंगे। प्रदेश भाजपा के नेता यदि ऐसा नहीं कर पाए तो उनके आगमन से यहां के आदिवासी लोगों को क्या लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की राजनीतिक शक्ति समाप्त हो चुकी है। इसलिए बाहर से लोगों को बुलाना पड़ रहा है। भाजपा लाख प्रयास कर ले,झारखंड की जनता उनको विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।

