नीतीश ने की 20 लाख नौकरी की बात, बिहार के युवा गदगद

गणादेश ब्यूरो
पटना: 15 अगस्त पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन लिया। महागठबंधन सरकार के मुखिया के तौर पर नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कई बड़ी घोषणाएं की तो कई केंद्रीय नीतियों से खुलकर असहमति जताई।
नीतीश कुमार ने कहा कि 10 लाख ही क्यों 20 लाख नौकरियां देंगे। उन्होंने इस दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का खास तौर पर जिक्र किया।
नीतीश कुमार ने प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून का भी विरोध किया। कहा, ये कानून जबरन लादे नहीं जा सकते। अगर प्रजनन दर घटाना चाहते हैं तो लड़कियों की पढ़ाई पर ध्यान दें। इनमें शिक्षा का प्रसार कर ही जनसंख्या नियंत्रण किया जा सकता है।
नीतीश कुमार की घोषणा का उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने स्वागत किया।

Box
कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार…

कल शाम नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा। राज्यपाल से औपचारिक समय ले लिया गया है। अभी तक जो फार्मूला बना है,उसके अनुसार जदयू से 13,राजद से 17,कांग्रेस से 3,हम से एक और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह मंत्री बन सकते हैं। स्पीकर का पद राजद के पास ही रहेगा।
कैबिनेट विस्तार के बाद महागठबंधन सरकार का आकार पूर्ण हो जाएगा । और फिर सरकार विधिवत कार्य प्रारंभ कर पायेगी। कौन-कौन चेहरे मंत्री पद की शपथ लेंगे!इसे लेकर जबरदस्त लॉबिंग चल रही है। पर जदयू से पुराने चेहरे ही रिपीट होंगे। यही बताया जा रहा है। केवल उपेंद्र कुशवाहा नये मंत्री के रूप में शपथ लेकर चौंका सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *