नितिन मदन कुलकर्णी बनाए गए कृषि पशुपालन एवम सहकारिता विभाग के सचिव,कई आईएएस का ट्रांसफर-पोस्टिंग

रांची: हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य के कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर पोटिंग किया है। कार्मिक,प्रशासनिक सुधार एवम राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को कृषि,पशुपालन एवम सहकारिता विभाग में प्रधान सचिव का दायित्व दिया गया है। योजना एवं विकास विभाग रांची के पद पर पद स्थापित मस्तराम मीणा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को नगर विकास विभाग में ट्रांसफर किया गया है। वहीं खाद्य आपूर्ति सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग में पद स्थापित अमिताभ कौशल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई गवर्नेंस विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। सचिन भवन निर्माण विभाग झारखंड रांची के पद पर स्थापित मनीष रंजन को अगले आदेश तक निदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान झारखंड रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। सचिन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड के पद पर पद स्थापित राजेश कुमार शर्मा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक आपदा प्रबंधन विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। सचिन कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के आबूबकर सिद्दीकी को स्थानांतरित करते हुए सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थापित किया गया है। सचिव सूचना प्रौद्योगिकी ई गवर्नेंस विभाग रांची पद पर पद स्थापित विप्रा भाल को मुख्य कार्यपालिका पदाधिकारी झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।मुख्यमंत्री के सचिव झारखंड पद पर पद स्थापित अरवा राजकमल को भवन निर्माण विभाग में पदस्थापित किया गया है। राजकमल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ-साथ प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड रांची तथा स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन नई दिल्ली के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। सचिन खान एवं भू तत्व विभाग झारखंड रांची के पद पर पद स्थापित जितेंद्र कुमार सिंह को झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव उद्योग विभाग की जिम्मेवारी दी गई है। प्रभारी सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग उमाशंकर सिंह को खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की जानकारी दी गई है। नगर आयुक्त रांची के पद पर पद स्थापित अमित कुमार को अगले आदेश तक वाणिज्य कर आयुक्त झारखंड रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। प्रशासक स्वर्णरेखा परियोजना जमशेदपुर के पद पर पद स्थापित मंजुनाथ भांजनी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति के पद पर पदस्थापित किया गया है। सचिव श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग रांची के पद पर स्थापित सभी अमित प्रकाश को अगले आदेश तक उत्पादन आयुक्त झारखंड बनाया गया है। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति के पद पर स्थापित संदीप सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त रांची बनाया गया है। नगर आयुक्त हजारी बाग नगर निगम में पदस्थापित शैलेंद्र कुमार लाल को स्थानांतरित करते हुए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड कौशल मिशन विकास समिति में प्रतिस्थापित किया गया है। उत्पादन आयुक्त झारखंड रांची के पद पर स्थापित सुनील कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में पदस्थापित किया गया है। उपयुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पद पर स्थापित अन्य मित्तल को प्रशासक स्वर्णरेखा परियोजना जमशेदपुर कवि अतिरिक्त प्रभार का दायित्व मिला है। प्रतिस्थापन हेतु प्रतीक्षारत समीरा एस को अगले आदेश तक निदेशक सदस्य सचिव झारखंड राज्यपाल संरक्षण संस्थान झारखंड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत रवि आनंद को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला परिषद गिरिडीह के पद पर स्थापित दीपक कुमार दुबे को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत सौरव कुमार भुवानिया को संयुक्त सचिव विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। वही पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत आलोक कुमार को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव गृह कार्य एवं आपदा विभाग दी गई है। पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत शताब्दी मजूमदार को अगले आदेश तक अवर सचिव वित्त विभाग झारखंड रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *