निखिल जैन ने पूरा किया राउंडटेबल एरिया चैरमैन का सफ़र, खुशबू बनी एरिया चेयरपर्सन

रांची: राँची समारीटन राउंडटेबल के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष निखिल जैन ने बतौर एरिया चैरमैन राउंडटेबल एरिया 16 अपना शानदार सफ़र पूरा किया। उन्होंने अपना जूअल नये एरिया चैरमैन धनबाद राउंडटेबल के कशिश व्यास को पहनाया। उन्होंने टेबलिंग ईयर 2023-24 के लिए इस पद को सम्भाला था।
निखिल जैन के कार्यकाल में राउंडटेबल एरिया 16 ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए एवं झारखंड एवं ओड़िशा में स्कूल एवं क्लासरूम बनाने का कार्य किया, साथ ही कई महत्वपूर्ण समाजसेवी कार्यों का क्रियान्वन इस दौर में किया गया। वहीं लेडीज़ सर्कल की बात करे तो राँची समारीटन लेडीज़ सर्कल की पूर्व अध्यक्षा ख़ुशबू सिंघानिया ने बतौर एरिया चैरपरसन लेडीज़ सर्कल एरिया 16 का कार्यभार साल 2024-25 के लिए सम्भाला।राँची समारीटन राउंडटेबल के अध्यक्ष अविनाश जैन एवं राँची समारीटन लेडीज़ सर्कल की अध्यक्षा प्रीति सराफ़्फ़ ने दोनो सदस्यों के लिए कहा की यह हमारे लिए गौरवशाली पल है की हमारी इकाई के सदस्य एरिया चैरमैन एवं चेयरपर्सन के पद को सुसज्जित किया।

विदित हो कि सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था राउंड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को यथासंभव सहयोग किया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इसके तहत हटिया के हजाम बस्ती में पारसनाथ पब्लिक स्कूल की स्थापना संस्था द्वारा कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *