एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद मांगा
खूंटी: केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को तमाड़ स्थित सुप्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और जीत का आशीर्वाद मांगा।
उनके साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा, परिजन और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ थे। श्री मुंडा ने कहा कि माता का आशीर्वाद लेकर सभी के खुशहाली और समृद्धि की कामना की। माता का आशीर्वाद सभी पर बनी रहे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)