बिहार विधान परिषद बिहार पटना के सभागार में राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह

पटना समस्तीपुर जिले के दूधपुरा निवासी बिहार एनजीओ संघ के सचिव सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संस्थापक सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन सामाजिक कार्य करने के लिए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री अवध बिहारी चौधरी बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह की उपस्थिति में पदमश्री सुधा वर्गीज राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद डॉ जितेंद्र कुमार आईएमए के पूर्व सचिव डॉक्टर सहजानंद डॉक्टर एलबी सिंह डॉ विजय कुमार आदि के हाथों से मोमेंटो प्रमाण पत्र अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया| जे.एम.के.एस. पटना बिहार के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर के लोगों को सम्मानित किया गया मौके पर मध्य प्रदेश के चौधरी भूपेंद्र सिंह मंजूषा गौतम पश्चिम बंगाल की मनीषा गुप्ता महाराष्ट्र की अर्चना मेडेबार उत्तर प्रदेश की रितिका गुप्ता लक्ष्मी आदि कई मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे| बताते चलें कि एक तरफ जहां संजय ने अपने जीवन में अभी तक 47 बार रक्तदान किया है वही गरीबों को वकालत के माध्यम से निशुल्क न्याय दिलाने का कार्य कर रहे हैं| देश के विभिन्न जगहों पर राष्ट्रीय एकता शिविर एवं योग शिविर का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता के विकास में इनकी अहम भूमिका रही है| इससे पूर्व भी संजय को कई अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय और जिला स्तर के सम्मान प्राप्त है| पिछले 26 जनवरी 23को समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह की उपस्थिति में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने जिले के सर्वश्रेष्ठ रक्तदाता दाता होने के कारण पटेल मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया था| सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता संजय को राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिलने पर समस्तीपुर के सामाजिक संगठन के पदाधिकारी अधिवक्तागण राजनेताओ ने बधाई देते हुए कहा है ऐसे सम्मान से सामाजिक कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *