भाजपा सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाती है :नन्द प्रसाद
खूंटी: जिला भाजपा कार्यालय में सभी आठों मंडल के मंडल अध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी सह प्रभारी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग ने की।
बैठक के मुख्य अतिथि जिला चुनाव प्रभारी सह प्रदेश मंत्री नन्द प्रसाद ने अपने सम्बोधन में कहा है कि भाजपा सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाती है।यह पर्व पार्टी को जनता से सीधे जोड़ती है।उन्होंने कहा कि भाजपा विचारों और कार्यकर्ताओं की धनी पार्टी है। उन्होंने ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सभी चयनित चुनाव अधिकारीयों को अपने-अपने मंडलों में तीन दिन के अन्दर प्रवास करें। स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग ने किया। मंच संचालन जिला महामंत्री संजय साहू ने किया धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री निखिल कन्डूलना ने किया। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष कांशी नाथ महतो, जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, जिला महामंत्री संजय साहू निखिल कन्डूलना, जिला मंत्री लक्ष्मी देवी, मंजु देवी, सुधीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, जिला मिडिया सह प्रभारी महावीर राम,मण्डल अध्यक्ष क्रमशः अर्जुन पाहन, मदन मोहन गोप, कलिन्दर राम, सीताराम नाग, विजय राम, जिला मोर्चा अध्यक्ष क्रमशः संतोष त्रिपाठी, रोहित साहू, आईटी संयोजक आदर्श अंशुल, कार्यालय मंत्री राजेश महतो, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश महतो व अन्य उपस्थित थे।

