नशामुक्ति और जागरूकता के संदेश के साथ नमो युवा रन 21 सितंबर को रांची में :भाजयुमो

रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में 21 सितंबर को  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नमो युवा रन का आयोजन किया जाएगा।

इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना एवं उनमें जागरूकता का प्रसार करना है। यह रन मोराबादी बापू वाटिका से प्रारंभ होकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम तक आयोजित होगी।

नमो युवा रन का आयोजन पूरे भारत के 75 स्थानों पर किया जा रहा है, जिनमें झारखंड राज्य के रांची, धनबाद और जमशेदपुर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

प्रतियोगिता में विजेताओं के बीच लगभग 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।

प्रथम विजेता को ₹21,000

द्वितीय विजेता को ₹11,000

तृतीय विजेता को ₹5,100

का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *