खूंटी में ट्रिपल मर्डर, कर दी कुदाल से काट कर हत्या,
खूंटीः खूंटी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दानव बनकर आए एक मेहमान ने तीन लोगों की हत्या कर दी। इस शख्स ने अपने अपने मामा सहित दो ममेरे भाईयों की कुदाल से काट कर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान बीतना मुंडा, सूरा मुंडा और विकास मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हेमंत पूर्ति मुरहू का रहने वाला है। वह तीन दिन पहले खूंटी के भंडरा गांव में अपने मामा के यहां आया हुआ था। जानकारी के अनुसार के हेमंत पूर्ति ने पैसे के लेन देन में हुए विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

