सांसद खेल महोत्सव 2025” का आगाज़, 23 सितंबर से – कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
कोडरमा : कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में “सांसद खेल महोत्सव 2025” का आयोजन आगामी 23 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को खेल और फिटनेस का सबसे बड़ा मंच प्रदान करेगा।
महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह महोत्सव न केवल खेल प्रतिभाओं को पहचान देगा, बल्कि युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को भी सशक्त करेगा।
इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल प्रतिभा को पहचान और प्रोत्साहन देना। अनुशासन, टीम भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को समान अवसर उपलब्ध कराना है।
इस आयोजन में आधुनिक (conventional) खेलों के साथ-साथ पारंपरिक खेलों को भी जोड़ा गया है।



