भाजपा नगर परिषद की बैठक में पहुंचे सांसद जयंत सिन्हा

गिद्दी। भारतीय जनता पार्टी नगर परिषद रामगढ़ मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को सिरका सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, विशिष्टो में भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, महामंत्री मनोज सिंह, सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय, विधायक प्रतिनिधि संजय शाह, नीरज कुमार, दिवाकर सिंह, उमेश प्रसाद, हीरालाल महतो, भाजपा एससी मोर्चा मीडिया प्रभारी सूरज कुमार पासवान उर्फ सिक्की, भीमसेन चौहान आदि मौजूद थें। इसकी अध्यक्षता भाजपा नगर परिषद के मनोज गिरी ने की। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित और वंदे मातरम के नारे के साथ हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जनता के समस्या नगर परिषद होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी, बिजली, पानी, रोजगार, पलायन, स्वास्थ्य, शिक्षा से जुड़े बातों को रखा। इसे सुनने के बाद भाजपा हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की जरूरतों को पूरा करने में बिल्कुल असमर्थ है। लोगों को जीवन यापन करने के लिए बिजली, पानी, होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी, रोजगार जैसे अहम आवश्यकताओं से जूझना पड़ रहा है। यह प्रदेश सरकार के कार्यशैली और कमियों को दर्शाता है। इसके लिए जनता जागरूक होकर सोचें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि हर एक भाजपा सदस्य जनमानस धरातल से जुड़े समस्याओं को बेझिझक उठाने का काम करे। जिससे आगे की रणनीति बनाकर जनता की जरूरतों के लिए आंदोलन का रुख अख्तियार किया जा सके। साथ ही राज्य सरकार की करनी और कथनी को लोगों के बीच ले जाया जाए। राज्य में बीते समय में भाजपा की सरकार सुशासन के साथ लोगों की जरूरत के अनुसार आगे बढ़ाने का काम कर रही थी। सभी के साथ मिलकर विकास के कार्य हो रहे थे। लेकिन मौजूदा राज्य सरकार बहाना बनाकर सभी को अंधेरे में रखना चाहती है। इसका जनता आने वाले दिन में जवाब देगी। सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया गया कि आम जनता से जुड़कर समस्याओं का निराकरण करने के लिए संघर्षरत रहें। भाजपा परिवार हर समय आपके साथ खड़ा हैं। मौके पर जय किशोर ठाकुर, छठी लाल प्रसाद, रणधीर गुप्ता, गौतम राम, आनंद बिरुआ, दीपक कुमार, दुलाल कुमार पांडा, प्रिया करमाली, कमलेश बेदिया, मुद्रीका भगत, अवधेश कुमार ओझा, सचिन कुमार गुप्ता, उमेश कुमार पांडे, बीएम तिवारी, विनय कुशवाहा, रंजीत सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *