सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने जन जागरण रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

रांची : आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह के लोकप्रिय सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने जन जागरण रथ को हरमू स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एलईडी स्क्रीन से युक्त यह सभी वैन द्वारा अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले जन जागरण पदयात्रा में लोगों को वीडियो के माध्यम से सरकार के वादों और हकीकत से रूबरू कराने का कार्य किया जाएगा। जन जागरण पदयात्रा का उद्देश्य सरकार की वादाख़िलाफियों को जनता से सामने लाना है।
मौके पर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने झारखंड के बहुमूल्य 5 वर्षों को बर्बाद किया है। विकास की राह पर अग्रसर झारखंड को इन्होंने अपनी गलत कार्यशैली से पीछे धकेल दिया है। झूठे वादे कर सत्ता में बैठे लोगों से हम पूछना चाहते हैं कि उनके द्वारा किए गए कितने वादे पूरे हुए। पांच साल तक की जाती रही जनता के साथ धोखाधडी का यह मूल्यांकन का समय है। जन जागरण पद यात्रा के माध्यम से हम राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को बताएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं से नौकरी और नौकरी न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। आज युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और सरकार द्वारा उनके हित मे किए गए वादों का हिसाब मांग रहे हैं। जेपीएससी द्वारा साल में दो परीक्षाओं का आयोजन करने का वादा करने वाली सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक होने का रिकॉर्ड बना है। हर साल 72 हज़ार रुपए देने, तीन उपराजधानी बनाने, झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को खोज खोज कर नौकरी देने जैसे तमाम वादे धरे के धरे रह गए।
मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, रांची जिला परिषद अध्यक्ष सह केंद्रीय महासचिव निर्मला भगत, जिला परिषद सदस्य सह केंद्रीय सचिव राजेंद्र शाही मुंडा, बनमाली मंडल, हरीश सिंह, परवाज़ खान, डॉ. पार्थ पारितोष, सुनील यादव, दया शंकर झा, अब्दुल जब्बार अंसारी, अमित कुमार, अभिषेक शुक्ला, प्रियांशु शर्मा, रोहित चौधरी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *