सांसद अजय मंडल के परिवार में शोक : चाचा लक्ष्मण मंडल का निधन

भागलपुर। जदयू सांसद अजय मंडल के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पिता के बड़े भाई लक्ष्मण मंडल का आकस्मिक निधन हो गया। 98 वर्षीय लक्ष्मण मंडल शनिवार देर रात सीढ़ियों से फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस आशय की जानकारी सांसद के छोटे भाई अनुज मंडल ने दी।स्वजनों के अनुसार, यह हादसा शाहपुर स्थित उनके पैतृक आवास में रात लगभग 2:00 बजे हुआ, जब वे दो-मंजिला मकान की सीढ़ियों से उतर रहे थे। फिसलने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। तुरंत उन्हें इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार, शुभचिंतक और राजनीतिक सहयोगी इस दुखद समय में सांसद अजय मंडल के साथ संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। जदयू नेता ई. शुभानंद मुकेश सहित दर्जनों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं, सांसद इस समय दिल्ली में हैं। दोपहर देवघर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वे सीधे अपने निवास स्थान घोघा पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *