मॉर्निंग शोज़ द डे राजधानी रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में 6 और 7 जनवरी को
रांची: राजधानी रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में 6 और 7 जनवरी को फैशन पॉइंट के द्वारा एक्सक्लूसिवली ग्रैंड शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे देश भर से जाने माने डिजाइनर अपने बेस्ट एंड एक्सक्लूसिव कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे।
इस आयोजन की विस्तृत जानकारी मंगलवार को होटल लीलेक में आयोजित पत्रकार वार्ता में रीना अग्रवाल,सीमा अग्रवाल,पल्लवी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने कहा कि रांची के लोगों की डिमांड की वजह से फिरसे दुबई फैशन वीक डिजाइनर अलबारी इस एग्जिबिशन में अपने एक्सक्लूसिव कलेक्शंस लेकर आ रही हैं। और इनकी खूबसूरत सेलिब्रिटी डिजाइंस रांची वासियों को काफी पसंद आती हैं।
बिल्कुल नए प्रीमियम कलेक्शन, शादी के समय को देखते हुए नए साल में, रांची वासियों के लिए नई शुरुवात और रांची वासियों का फैशन पॉइंट की तरफ एक अलग ही खिंचाव देखने को मिलता है, और यहां पर बहुत अच्छे कलेक्शन की भरमार होती है, जिसकी वजह से फैशन पॉइंट हमेशा नए लोगों को लेकर आती है। बहुत ही बेहतरीन और नए-नए आकर्षिक कलेक्शन के साथ।
इस बार रांची वासियों के लिए पहली बार फैशन प्वाइंट लेकर आ रहा है रीयल तंजोर इस एग्जिबिशन में ब्राइडल कलेक्शन, वेस्टर्न, एंडो वेस्टर्न, सेलिब्रिटी कलेक्शन, होम डेकोर, रियल ज्वैलरी, एधिनिक वियर वूलन वियर आने वाले त्योहारों और शादियों को देखते हुए हमने और भी सुविधा उपलब्ध कराई है। जिसमे आप अपने पसंदीदा कपड़े, ज्वैलरी, शादी के लिए लहंगा और डिजाइनर्स ड्रेसेज कस्टमाइज करवा सकते है। रांची वासियों के लिए सिल्क की सरियों और सूट्स के खूबसूरत और आकर्षक डिजाइंस भी यहां उपलब्ध होंगे जिसमे डॉलर सिल्क, बनारसी सिल्क, माहेश्वरी सिल्क, ऑर्गेजा सिल्क में निडिल वर्क । शादी के कलेक्शन एप्रॉक्स 3,000 से 50000 तक के होंगे।
बनारस से एक्सक्लूसिव बीड्स ज्वैलरी और एक्सक्लूसिव डिजाइंस रांची में पहली बार । ज्वेलरी डिजाइंस में रियल ज्वेलरी यहां उपलब्ध है जिसमे डायमंड ज्वेलरी और गोल्ड ज्वेलरी है, जिसमे बहुत सारी स्पेशियल्टी है। इनका बजट एप्रोक्स 35,000 से 1 करोड़ तक के हैं, जिसमें रियल डायमंड गोल्ड और पोलकी की कस्टमाइजेशन होती है, और इनके सारे आइटम्स आईजीआई से सर्टिफाइड और 100% रियल है और इसमें किसी भी तरह की कटौती नहीं होती है कालिटी में, और इनकी रिटर्न वेल्यू भी ज्यादा होती है जैसे 5 लाख में 90% कैशबैक और कम में ५ लाख में 70% कैशबैक सारी सर्टिफाइड ज्वेलरी है।
कश्मीर के डिज़ाइनर खास रांची वासियों के लिए अपने कश्मीरी एक्सक्लूसिव कलेक्शंस लेकर आ रहे हैं।
इस एग्जिबिशन में मुंबई के डिज़ाइनर अपने बैग के कलेक्शंस भी लेकर आ रहे हैं।
इस एग्जिबिशन में दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, बनारस, मुंबई, पुणे, कोलकाता, और भी कई महानगरों से डिजाइनर्स रांची आ रहे हैं।
इस बार फैशन प्वाइंट एग्जिबिशन में फ्लावर कॉम्पिटिशन भी आयोजित किया जा रहा है जो की 6 जनवरी को दोपहर 2 बजे से होगा। इस कॉम्पिटिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवाया जा सकता है।
इस एग्जिबिशन में एंट्री और शॉपिंग पर लकी ड्रॉ भी आयोजित किया जाएगा।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)