एमएलसी ने की सुन्दरनाथ धाम में पूजा

गणादेश – कुर्साकांटा
बिहार विधान परिषद के सदस्य भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार ने रविवार को सुन्दरनाथ धाम में पूजा अर्चना किया। श्री कुमार ने सुन्दनाथ धाम का भव्य एवं दिव्य रुप देखकर न्यास कमेटी के लोगों को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि यहां पहुंचते ही मन में अलौकिक शांति की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कमेटी के लोगों व महंथ सिंघेश्वर गिरि से मंदिर के इतिहास की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सुंदरी मठ नयस समिति के अध्यक्ष विधायक विजय कुमार मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सुराणा, महामंत्री सुधीर भगत, महेश साह, गिरानंद साह, राजकिशोर सिंह, प्रणव गुप्ता, रामदेव सरदार, मनोज भगत, अरविंद मंडल, रामप्रसाद शर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *