हजारीबाग में घर-दुकान पर बदमाशों का धावा, बंदूक के बल पर 6 लाख नकद व गहने लूटे, दो घायल

हजारीबाग : हजारीबाग जिले में एक सीमेंट व्यवसायी के घर और दुकान पर नकाबपोश छह बदमाशों ने ताबड़तोड़ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने बंदूक की नोक पर करीब 6 लाख रुपये नकद और परिवार के गहने लूट लिए। घटना में दुकान मालिक सुनील कुमार पांडेय और उनके पुत्र सुमित पांडेय को भी गंभीर रूप से चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधी कार व बाइक से पहुंचे और पहले सुनील को दुकान के ऊपरी मंजिल पर ले जाकर हथियार के बल पर हाथ-पैर बाँध दिए। बेटे सुमित को भी बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने घर में प्रवेश कर नकदी व आभूषण तहस-नहस कर लूटकर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, बरकट्ठा अंचल निरीक्षक इमदाद अंसारी तथा गोरहर थाना प्रभारी नीतीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। घायल परिवार का प्राथमिक उपचार सीएचसी बरकट्ठा में कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

स्थानीय लोगों में भय का महौल है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और नागरिकों से सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *