राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने ‘पलाश’ ब्रांड का विशेष उपहार भेंट किया

रांची : बिरसा मुंडा पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू  को गुरुवार को गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण में विदाई दी गई। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री  दीपिका पाण्डेय सिंह उपस्थित रहीं।विदाई के दौरान मुख्यमंत्री एवं मंत्री ने महामहिम राष्ट्रपति को राज्य के सखी मंडल की महिलाओं द्वारा तैयार ‘पलाश’ ब्रांड का विशेष उपहार भेंट किया। यह उपहार झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, आत्मनिर्भरता और सामूहिक सशक्तिकरण का प्रतीक माना जा रहा है।पलाश’ ब्रांड के तहत सखी मंडलों से जुड़ी हजारों महिलाएं स्थानीय संसाधनों पर आधारित खाद्य सामग्री, हस्तशिल्प एवं दैनिक उपयोग की गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं का उत्पादन कर रही हैं। इससे जहां महिलाओं की आजीविका मजबूत हो रही है, वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है। राज्य सरकार के अनुसार ‘पलाश’ उत्पाद गुणवत्ता और विश्वसनीयता के कारण तेजी से लोगों के बीच अपनी पहचान बना रहा है।ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सखी मंडलों को प्रशिक्षण, विपणन सुविधा और संस्थागत सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। सरकार ने प्रदेशवासियों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और ‘पलाश’ जैसे स्वदेशी ब्रांड को प्रोत्साहित करने की अपील की है, ताकि आत्मनिर्भर झारखंड के लक्ष्य को और मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *