मेगा ट्रेड फेयर में मंत्री दीपिका पांडेय और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंची,किया निरीक्षण
रांचीः इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में रविवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की,राज्यसभा सांसद महुआ माजी पहुंची।
इस अवसर पर मंत्री और राज्यसभा सांसद ने उपस्थित महिलाओं को प्रोत्साहित किया। कृषि मंत्री ने झारखंड चैंबर से राज्य सरकार के सहयोग से कॉन्क्लेव करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड चैंबर हमेशा राज्य सरकार को उद्योग और व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नये नये आइिडया देते आ रहा है। राज्य के कई लोग स्किल और रोजगार से जुड़े नहीं है। इसमें एक बड गैप है। राज्य सरकार और झारखंड चैंबर मिलकर इस गैप को भर सकते हैं। ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री ने कहा कि ट्रेड फेयर का आयोजन सराहनीय है। झारखंड सरकार आगे भी झारखंड चैंबर को सहयोग देते रहेगी। डॉ महुआ माजी ने भी ट्रेड फेयर को सफल बताया। इस अवसर पर झारखंड चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, राहुल साबू, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव नवजोत अलंग, विकास विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, संजय अखौरी, मनोज मिश्रा, अरूण भरतीया, सौरव अग्रवाल आदि मौजूद थे।
प्रोजेक्ट चेयरमेन अमित शर्मा और शैलेश अग्रवाल ने बताया कि ट्रेड फेयर के समापन सोमवार को हो जायेगा। एक ही छत के नीचे आठ देशों और 15 राज्यों के उत्पादों को देखने और खरीदने का अंतिम मौका है।

