32वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक

रांची : झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के मेजबानी में आगामी 27 से 29 दिसंबर तक रांची में आयोजित होने जा रहे 32वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में आयोजन को लेकर सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।


32वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के आयोजन सचिव आलोक दुबे ने कहा कि झारखंड में पहली बार राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के करीब 25 प्रदेशों ने अपनी सहभागिता की सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि खेल और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन के माध्यम से जहां हम एक दूसरे की संस्कृति, रहन सहन, आपसी मेल जोल को साझा करते हैं।
थ्रो बॉल संघ की वर्किंग प्रेसिडेंट विजेता वर्मा ने कहा कि 32वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर हमलोगों ने बैठक किया है। बाहर से जो खिलाड़ी आयेंगे उनके रहने खाने की बेहतर व्यवस्था किया जायेगा। साथ ही कहा कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी अपना परचम लहराएंगे।
संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि झारखंड की मिली आयोजन की जिम्मेदारी को सफल बनाने हेतु सभी को सर्वस्व सहयोग की भावना के साथ आगे आना होगा। झारखंड में अतिथियों की आवभगत की परिपाटी रही है, हमें इस आयोजन के जरिए इस परिपाटी को आगे ले जाना है साथ ही साथ देश के विभिन्न कोने से आने वाले खिलाड़ियों और पदाधिकारियों के बीच झारखंड की अलग पहचान स्थापित करनी है।
बैठक में निर्णय लिया गया की समाज हर तबके को इस आयोजन से जोड़ने हेतु झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न समाजसेवियों और प्रतिनिधियों से मिलकर सहयोग प्राप्त करेगा। साथ ही आयोजन के तैयारियों की समय समय पर समीक्षा हेतु हरेक सप्ताह आयोजन समिति को बैठक होगी।

आज के इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ. राजेश गुप्ता, आलोक कुमार दुबे, विजेता वर्मा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, नगीना कुमार, सोनू सिंह, नीरज वर्मा, अमित कुमार, नीतीश सिंह, राहुल पांडे, आशुतोष कुमार, प्रशांत पाठक, अमरदीप कुमार, सुमित कुमार, जेबा परवीन, सरस्वती उरांव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सधन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *