तोपा में सामूहिक सरहुल पूजा धूमधाम से मना, वक्ताओं ने कहा पर्यावरण के लिए पौधारोपण जरूरी

कुजू। तोपा स्थित सरना मैदान में सामूहिक सरहुल पूजा बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजित पूजा में पाहन के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर मुर्गे की बलि दी गई। साथ ही लोगों ने एक दूसरे पर फूलखोसी करते हुए वृक्ष की पूजा अर्चना किया। मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष के होने से वातावरण शुद्ध रहता है। आने वाले समय में जितना ज्यादा वृक्ष रहेंगे, उतना ही हमारी जिंदगी में हरियाली रहेगी। इसलिए हम सभी को वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। साथ ही उपस्थित लोगों के द्वारा वातावरण को बचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में रिडल म्यूजिकल ग्रुप तोपा एवं रांची के कई जाने-माने गायक इग्नेश कुमार, नितेश कच्छप, सुमन गुप्ता, फुलमनी देवी आदि के द्वारा एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुति की गई। वहीं गीत व ढोल नगाड़ों के थाप पर मौजूद लोगों ने जमकर नृत्य किया। मौके पर दुलारी देवी, जितेंद्र प्रसाद साहू, राम भजन लाल महतो, विनोद मुंडा, निर्मल करमाली, कृष्णा सोरेन, जितेंद्र मुंडा, कोषाध्यक्ष अभिषेक, विनोद मुंडा, विनोद गंझू, अनिल गंझू, वासुदेव, बबलू, रवि, महेश, प्रकाश मुंडा, हरि मुंडा, वीरू, अनिल मुंडा, अमित मुंडा, बालेश्वर, रमेश, अमन, सुरेंद्र, प्रेम, अवधेश, सुजीत, रोशन, संजय, गोपाल, धीरज, महेश, अमित, साहिल, लक्की, उमेश, प्रदीप, विजय, धर्मेंद्र, सूरज, मदन, पुरुषोत्तम आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *