प्रदेश यादव महासभा के कार्यकरिणी की हुई बैठक,कई प्रस्ताव पारित
रांची : झारखंड प्रदेश यादव महासभा के कार्यकरिणी की बैठक रविवार को हरमू स्थित स्वागत बैंक्वेट हॉल में हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव ने की एवं सामाजिक राजनीतिक धार्मिक प्रस्ताव को रामाशीष यादव ने रखा। कार्यक्रम का संचालन प्रधान महासचिव इंद्रजीत यादव ने किया। कार्यक्रम कई प्रस्ताव भी पास किए गए।
प्रस्ताव में अहीर रेजिमेंट की मांग, मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर का निर्माण, जातिगत जनगणना में अपनी सहभागिता यादव समाज के सर्वांगीण विकास हेतु हर स्तर पर प्रयास, श्री कृष्ण को आदर्श मानते हुए उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों में कार्यों को अंगीकृत करते हुए श्रीमद् भागवत गीता को मानवीय दृष्टिकोण का प्रचार व प्रसार करना, यादव समाज में व्याप्त आपसी भेदभाव को समाप्त करते हुए उसमें समानता की भावना लाने का प्रयास करना, यादव समाज में व्याप्त जरूरी परंपराओं कुरीतियों को संस्कारों को समाप्त करने का सतत प्रयास करना तथा नवीन समाज की संरचना के लिए कार्य करना। यदुवंश के गौरव के अनुरूप कार्य करना तथा श्री कृष्ण के पद चोन पर चलकर समाजवाद प्रदेश को नेतृत्व प्रदान करना। यादव समाज से शिक्षा व गरीबों का उन्मूलन करने का प्रयास करना,साधनहीन मेधावी छात्रों की शिक्षा एवं भविष्य के निर्माण में सहायता प्रदान करना। सभी प्रकार की शिक्षा के विस्तार हेतु प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च स्तर तक शिक्षण संस्थान आधुनिकतम तकनीकी प्रौद्योगिकी मेडिकल शिक्षण संस्थान छात्रावास वाचनालयों की स्थापना करना व उनका संचालन करना। रूढ़िवादिता को पूर्णतया बहिष्कार करते हुए यादव महासभा द्वारा विवाहों व अन्य संस्कारों में मैरिज ब्यूरो की स्थापना करना व उसका सामूहिक विवाह का आयोजन करना।यादव समाज के उत्थान हेतु पत्र पत्रिकाओं व समाचार पत्र व पुस्तकों का प्रकाशन करना तथा उसका संचालन कार्य करना। यादव समाज के माध्यम से नवीन भारत के निर्माण हेतु भारतीय समाज का समता मूलक संस्कृति को स्थापित करने का प्रयास करना तथा इसके अनुरूप चरित्रवान नागरिक का निर्माण करना समाज में नई वर्ग की गरिमा व गौरव की पुनर्स्थापना हेतु पुरुष वर्ग के सम्मान स्तर पर प्रतिष्ठित करना। समानता का पूर्ण अधिकार दिलाने में सहयोग करना जाति धर्म और भाषा के आधार पर उत्पन्न देश में मेहनत की भावना को दूर कर राष्ट्रीय एकता की भावना पैदा करना प्रमुख रूप से निहित है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी जिलों के जिला अध्यक्ष प्रदेश के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी करने वाले सभी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें श्री कृष्णा महोत्सव समिति रांची के अध्यक्ष मुकेश काबरा, अध्यक्ष इंद्रजीत यादव सहित पूरे प्रदेश के कार्यक्रम अध्यक्षों को भी मोमेंटो अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यकारी अध्यक्ष रामाशीष यादव ने कहा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही कहा कि यादव महासभा कार्य लगातार हो रहा है।
उन्होंने विषय पर बोला कि झारखंड में यादव एक पहचान बनाने का काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ा रहा है। झारखंड में 18प्रतिशत आबादी है। 17प्रकार का टाइटल यादव लिखते हैं। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना में आप नाम के आगे यादव लिखे। अहीर रेजिमेंट की मांग है। यह बैठक अति आवश्यक था।
मथुरा का मंदिर बनना चाहिए कि नहीं यह बात उठी।
यादवों का इतिहास बचाने के लिए मथुरा मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन की जरूरत है।
शिक्षा व्यवस्था में बढ़ावा मिलना चाहिए।



