झारखंड सरकार के कई मंत्री और विधायक दिल्ली में, वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में राहुल गांधी के साथ गरजेंगे

रांची : दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के द्वारा आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में शामिल होने झारखंड सरकार के कई मंत्री और विधायक दिल्ली पहुंचे हुए हैं। कुछ देर में रैली प्रारंभ हो जाएगा। रैली में बिहार,झारखंड सहित कई राज्यों से कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे हुए हैं। महारैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ झारखंड से गए कई मंत्री और विधायक भी मंच से संबिधित करेंगे। झारखंड सरकार में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि इस रैली के माध्यम से कांग्रेस रामलीला मैदान में इतिहास रचने जा रही है। देश भर में वोट चोरी के खिलाफ जनता में जबरदस्त आक्रोश है। ये आक्रोश भीड़ के रूप में केंद्र सरकार को अपनी टकटका अहसास दिलाने के लिए दिल्ली पहुंच रहा है। इस रैली के बाद वोट चोर गद्दी छोड़ का आंदोलन नई तेवर के साथ और तेज होगा। वहीं कांग्रेस विधायक दल के उप नेता सह खिजरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि रामलीला की रैली से पूरे देश में वोट चोर गद्दी छोड़ का एक मैसेज जाएगा। केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ देश की जनता गोलबंद होगी। उन्होंने बताया कि बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर जिस तरह बिहार में वोट की चोरी कर सत्ता हसील किया है उसी तरह बंगाल में भी वोट चोरी कर सत्ता में आना चाहती है। लेकिन कांग्रेस का यह मुहीम पूरे देश की जनता को जागरूक कर देगा। राहुल गांधी के दमदार भाषणों से जनता आज से वोट चोरी के खिलाफ एक्टिव हो जाएगी। इस अवसर पर खूंटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि खूंटी से सकड़ों की संख्या में इस रैली में भाग लेने कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचा हुआ है। केंद्र की बीजेपी सरकार को उखाड़ फैंकने का यहां से संकल्प लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *