राज्य स्तरीय नेहरू कप हाॅकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मैच का आयोजन

खूंटी: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में राज्य स्तरीय नेहरू कप हाॅकी प्रतियोगिता 2023 का दुसरे दिन बिरसा मुंडा कॉलेज एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड एवं एस एस +2 हाई स्कूल एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में कई मैच खेले गए।
दुसरे दिन का रिजल्ट इस प्रकार-
जिला सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस एस्ट्रोटर्फ मैदान खूंटी
U 15 बालक वर्ग का सातवा मैच रांची बनाम गढ़वा के बीच खेला गया जिसमें रांची ने 9 – 0 से गढ़वा को पराजित किया।
आठवां मैच एसटीसी गुमला बनाम खूंटी के बीच में खेला गया जिसमें एसटीसी गुमला ने 5 – 0 से विजय प्राप्त की।
नवा मैच सिमडेगा बनाम हजारीबाग के बीच खेला गया जिसमें सिमडेगा ने 3-0 से हजारीबाग को पराजित की।
बिरसा मुंडा एस्ट्रो टर्फ मैदान खूंटी*
U 17 बालिका वर्ग* का सातवा मैच गुमला बनाम लातेहार के बीच खेला गया जिसमें गुमला 3 -0 से विजय रही।
आठवां मैच हजारीबाग बनाम गिरिडीह के बीच खेला गया जिसमें हजारीबाग 15 -0 से विजय रही
नवा मैच सिमडेगा बनाम देवघर के बीच खेला गया जिसमें सिमडेगा 11 -0 से विजय रही।
दसवां मैच एसटीसी रांची बनाम खूंटी के बीच खेला गया, जिसमें एएसटीसी रांची 4 -0 से विजय रही
11वां मैच रांची बनाम धनबाद के बीच खेला गया जिसमें रांची 9 -0 से विजय रही
12 वा मैच लचागढ़ सिमडेगा बनाम लोहरदगा के बीच खेला गया जिसमें लचरागढ़ सिमडेगा 11 -0 से विजय रही
13वां मैच सरायकेला बनाम पश्चिमी सिंहभूम के बीच खेला गया जिसमें सरायकेला 3-1 से विजय रही।
बालिका वर्ग का फर्स्ट क्वार्टर* फाइनल मैच सिमडेगा एचटीसी बनाम गुमला के बीच खेला गया जिसमें सिमडेगा एचटीसी 6 -0 से विजय रही,
वहीं दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच रांची बनाम हजारीबाग के बीच खेला गया जिसमें रांची 1-0 से विजय रही।
तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच लचरागढ़ बनाम सिमडेगा के बीच खेला गया जिसमें लचरागढ़ 5-0 से विजय रही।
चौथा क्वार्टर फाइनल मैच सरायकेला बनाम एसटीसी बरियातू के बीच खेला जा रहा है जिसमें एचटीसी बरियातू एक सुनने से बढ़त बनाकर आगे है मैच जारी है।
U 17 बालक वर्ग का पहला मैच* एसटीसी सिमडेगा बनाम खूंटी के बीच खेला गया जिसमें एसटीसी सिमडेगा 3 -0 से विजय रही।
दूसरा मैच लातेहार बनाम पलामू के बीच खेला गया जिसमें लातेहार 8 -0 से विजय रही।
तीसरा मैच पश्चिमी सिंहभूम बनाम रामगढ़ के बीच में खेला गया जिसमें पश्चिमी सिंहभूम 4-0 से विजय रही।
चौथा मैच सिमडेगा बनाम सरायकेला के बीच खेला गया जिसमें सिमडेगा 8-0 से विजय रही।
पांचवा में गुमला बनाम गढ़वा के बीच खेला गया जिसमें गुमला 4 -0 से विजय रही।
छठा मैच लोहरदगा बनाम रांची के बीच खेला गया जिसमें लोहरदगा 2-0से विजय रही।
सातवां में चतरा बनाम बोकारो के बीच खेला गया जिसमें चतरा 3-1 से विजय रही।
प्रतियोगिता का संचालन मुख्य तकनीकी पदाधिकारी श्री दसरथ महतो के देख रेख में अयोजित हो रही है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में खूंटी के श्री नालिनी रंजन, श्री कुलदीप सोए, विनय जायसवाल, नोडल शिक्षक रियाज आलम, अनिल सोए, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग, राज्य परियोजना के प्रभात रंजन तिवारी, एम मोदस्सर, समीर कुमार, चंद्रदेव सिंह, निशा पन्ना, उमेश कुमार दास, जावेद अंसारी, विद्या कुमारी, शंकर पाल, जगजीत सिंह एवं कलावती कुमारी ने मुख्य भुमिका निभा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *