कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोड़ानकर से कई नेताओं ने मुलाकात की

रांची :झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोड़ानकर, सदस्य प्रकाश जोशी एवं पूनम पासवान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव से मुलाकात की।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस चेयरमैन सतीश पौल मुजनी ने बताया स्क्रीनिंग कमेटी ने झारखंड से आने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू, डॉ0 अजय कुमार, सुखदेव भगत, राजेश ठाकुर, वर्तमान सांसद कालीचरण मुण्डा, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, ददई दुबे , सुबोध कान्त सहाय, प्रदीप यादव कांग्रेस के मंत्री एवं पूर्व मंत्रियों अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्षों से मिलकर झारखंड की भौगोलिक एवं रणनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की। स्क्रीनिंग कमेटी ने कांग्रेस द्वारा पूर्व में लड़े गये सीटों, वर्तमान की राजनीतिक परिस्थितियों सामाजिक समीकरणों, सभी विधानसभा के संगठन की स्थितियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी की तथा हर एक से अलग-अलग मंतव्य विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के संदर्भ में लिया। इस क्रम उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव चुनाव में राज्य एवं क्षेत्रवार मुद्दों पर भी विमर्श किया।

उन्होंने बताया कि कमेटी कल जिला अध्यक्ष, बोर्ड निगम के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष विधानसभा लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से भी मुलाकात करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *