झारखंड में कई आईएएस का तबादला और पदस्थापन , आर रॉनिटा खूंटी की उपायुक्त बनी
रांची: झारखंड सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। जिसमें आर रॉनिटा को खूंटी डीसी बनाया गया है। अजय नाथ झा को बोकारो, फैज अंक अहमद को रामगढ़, आदित्य रंजन को धन्यवाद, रामनिवास यादव को गिरिडीह, नमन एस लकड़ा को देवघर, अंजली यादव को गोड्डा, कर्ण सत्यार्थी को पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, चंदन कुमार को चाईबासा, कंचन सिंह को सिमडेगा, नितीश कुमार सिंह को सरायकेला खरसावां, प्रेरणा दीक्षित को गुमला, शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग, कुमार ताराचंद को लोहरदगा,कीर्तिश्री को चतरा,अभिजीत सिन्हा को दुमका, ऋतुराज कोडरमा, समीर एस पलामू, रवि आनंद जामताड़ा और दिनेश यादव को गढ़वा का डीसी बनाया गया है।

