महिला कांग्रेस ने खिजरी से राजेश कच्छप को जिताने का लिया संकल्प

विधानसभा स्तरीय करमा सह जितिया मिलन समारोह का आयोजन

नामकुम : विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता जुट गए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को नामकुम में खिजरी विधानसभा स्तरीय करमा सह जितिया मिलन समारोह महिला कांग्रेस के द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह एवं पूर्व रांची लोकसभा उम्मीदवार यशस्विनी सहाय थीं। सभी ने खिजरी विधायक राजेश कच्छप को आगामी विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करने का संकल्प लिया।
वहीं विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन की सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना उसका एक उदहारण है। 21 से 50 उम्र तक की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए उनके खाते में मिल रहा है।
मौके पर विधायक की पत्नी रिया तिर्की, जिला अध्यक्ष मेरी तिर्की, नीतू पासवान, प्रखण्ड अध्यक्ष अनु बेक, अनीता सिंह, सरिता देवी, रीना सांगा, शहनवाज, प्रदेश महासचिव मीनू सिंह, अंजु लकड़ा एवं मुख्य रुप उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *