जनसंपर्क अभियान में लोकहित अधिकार पार्टी के प्रत्याशी हरिनाथ साहू को मिल रहा जनता का समर्थन

रांची: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 25 मई को रांची संसदीय सीट पर चुनाव होना है। इस सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशी लगातार जनता के बीच जाकर अपनी बातों को रख रहे हैं और अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। इस सीट पर लोकहित अधिकार पार्टी के प्रत्याशी हरिनाथ साहू भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चिलचिलाती धूप में अपना पसीना बहा रहे हैं। शुक्रवार को हरिनाथ साहू ने कांके,पिथौरिया,खाखरा पंचायत,ठाकुरगंव सहित कई जगहों पर जनसंपर्क चलाकर सेब छाप पर वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है। ग्रामीणों ने उन्हें वोट करने का भरोसा दिया है। वहीं मीडिया से बात करते हुए श्री साहू ने कहा कि रांची संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने कुछ भी विकास का कार्य नहीं किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनता भाजपा प्रत्याशी से आक्रोशित है। बेरोजगारी,महंगाई कम करने को लेकर भाजपा ने कुछ नहीं किया है। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश पढ़े लिखे युवा नौकरी के लिए दूसरे राज्य पलायन कर गए हैं। राजधानी रांची में कोई कल कारखाना नहीं होने से युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी समाज में सभी को निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था कराएगी। रांची की जनता यदि मुझे आशीर्वाद देती है तो रांची लोकसभा क्षेत्र में रोजगार के साधन उपलब्ध करूंगा। साथ समाज में सभी वर्गों को निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस से तंग हो चुकी है और विकल्प के रूप में मुझे देख रही है।शुक्रवार को मैंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांके गांव उर्गुट्टू, काशी टोला, खखरा, बरैदी,खरकू टोला, पतरातु, भाटतो बोड़िया, बेती, बागदा,मरवा सहित दर्जनों गांव का सघन दौरा किया। इस अवसर पर किसून महली,मुकुल नायक,देवपुजन ठाकुर,राम कुमार महती,बालक लोहारा,संजय लोहारा,फिरोज अंसारी,सुनील महतो,रामनाथ महतो,रीना सिंह आशा सिंह, सकील अंसारी,गणेश साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *