अभिनेता-सांसद मनोज तिवारी के घर आई नन्ही परी

नई दिल्ली : अभिनेता- गायक सह भाजपा सांसद मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं। पिता बनने के बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर अस्पताल से पत्नी सुरभि संग फोटो शेयर की है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स मनोज तिवारी को ढेरों बधाई दे रहे हैं।
‘मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन’
ट्वीट में मनोज तिवारी ने लिखा-बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे। सुरभि-मनोज तिवारी।
इस पोस्ट में शेयर की गई फोटो में मनोज तिवारी और उनकी पत्नी के चेहर पर मुस्कान देख मालूम पड़ताा है, वे घर में नन्ही परी के आने से कितने खुश हैं।
मनोज की दो शादियां हुई
मनोज तिवारी की दो शादियां हुई हैं। पहली शादी मनोज तिवारी की रानी तिवारी से हुई थी। मगर ये रिश्ता लंबा नहीं चल पाया। दोनों का कुछ समय बाद तलाक हो गया था। इस शादी से मनोज तिवार की एक बेटी भी है, जिसका नाम रीति तिवारी है। पहली पत्नी से तलाक के बाद मनोज तिवारी को फिर से प्यार हुआ और उनके जीवन में आईं सुरभि। 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि संग दूसरी शादी की। दोनों की इस शादी से एक बेटी है, जिसका नाम सान्विका है। अब मनोज और सुरभि की एक और बेटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *