लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने 70वें सप्ताह का खिचड़ी वितरण संपन्न
रांची: लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा रांची सदर (जिला) अस्पताल में परमानेंट प्रोजेक्ट “फूड फॉर हंगर” के अंतर्गत शनिवार को खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का 70वाँ सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह सेवा कार्य प्रत्येक शनिवार को निरंतर किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अस्पताल में उपस्थित जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों कोस्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। वर्ष 2025 के अंतिम शनिवार को आयोजित यह कार्यक्रमसेवा और मानवता के संकल्प का प्रतीक रहा। इस अवसर पर शैलेश अग्रवाल ने कहा कि भूखों को भोजन कराना सबसे बड़ा धर्म है।लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।”सतोष अग्रवाल ने सभी सदस्यों, प्रायोजकों एवं सहयोगकर्ताओं के निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। अल्तमस अग्रवाल ने बताया कि क्लब की सभी सेवा गतिविधियाँपारदर्शिता और अनुशासन के साथ संचालित की जा रही हैं। वहीँ राजीव चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे और समाज की सहभागिता से इन्हें और व्यापक बनाया जाएगा। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा समाज के सभी वर्गों से अपील की गई है कि वे आगे आकर इस मानवीय सेवा में सहभागी बनें।



