TRENDING NOW

खूंटी में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर, 7,815 लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ

खूंटी : नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, राँची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में रविवार को खूँटी जिले के सभी प्रखंडों में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
इस शिविर का उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें उनके निकटवर्ती प्रखंड कार्यालय में ही सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान आमजनों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार, खूँटी उपायुक्त आर. रोनिता, एलएडीसी चीफ राजीव कमल, डालसा सचिव कमलेश बेहरा सहित कई न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न प्रखंडों में आयोजित शिविरों के माध्यम से कुल 7,815 लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिया गया।
लाभुकों के बीच कुल 7 करोड़ 10 लाख 84 हजार 206 रुपये 69 पैसे की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के अधिकारी, सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीडीपीओ, बीपीओ, पीएलवी, महिला समूहों की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *